जमुई, जनवरी 12 -- सोनो। निज संवाददाता हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर पुआल लदी ट्रैक्टर में आग लग गई। मदद के लिए आगे-आगे आए बाईक सवार की बाईक भी आग के चपेट में आकर खाख हो गई। घटना रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के केवाली-चुरहेत मार्ग की बताई गई है। बताया गया कि पुआल लदा एक ट्रैक्टर अचानक उपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। तार से संपर्क होते ही ट्रैक्टर पर लदे पुआल में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग भड़क गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पुआल लेकर भेलवा मोहनपुर की ओर जा रहा था। बिजुआही के पास सड़क पर गुजरते समय ट्रैक्टर हाईटेंशन तार से छू गया। आग इतनी तेज थी कि पुआल धू-धूकर जलने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे बाइक से आ रहे भेलवा मोहनपुर निवासी किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.