घाटशिला, दिसम्बर 6 -- चाकुलिया। चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मानुषमुड़िया गांव से पुआल लोड कर चाकुलिया आ रहे पिकअप वैन संख्या जेएच 01आर 9139 का अचानक टायर फट गया। इससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में वाहन का चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...