औरंगाबाद, जनवरी 16 -- हसपुरा थाना के गहना गांव में शुक्रवार को एक खलिहान में आग लगने से किसान राजेश साव का 5 बीघा खेत का पुआल जलकर राख हो गया। उसी जगह खलिहान में दर्जनों किसानों का पुआल रखा हुआ था। ग्रामीणों के सूझबूझ से अन्य पुआल में आग लगने से बचा लिया गया। किसान को हजारों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने देखा की खलिहान में रखा पुआल से अचानक धुंआ निकलने लगा। गांव में अगलगी का शोर मचा। आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों लोगों ने घरों से निकलकर खलिहान की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। तब तक पुआल जलकर राख हो गया। किसान को मवेशियों के चारा की किल्लत हो गई। ग्रामीण तउवाब खां ने सरकार से उचित मुआवजा की मांग किया है। हसपुरा में जदयू सदस्यता अभियान जोरों पर हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड इलाके में जदयू का सदस्यता अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.