बागपत, नवम्बर 16 -- हरसिया गांव में चार किसानों की करीब 60 बीघा धान की पुआल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये की पुआल जलकर राख हो गई। हरसिया निवासी संजय पुत्र तेजपाल ने बताया कि 15 बीघा धान की फसल उगाई थी। जिसके पुआल उसने खेत में लगा रखे थे। उनके खेत मे पास में ही महेश के 10 बीघा, मामचंद के 16 घीघा और सौदान सिंह के 17 बीघा धान की पुआल रखी हुई थी। बताया कि देररात असामाजिक तत्वों ने पुआल में आग लगा दी। आसपास के किसानों ने पुआल में आग लगी देखी, तो शोर मचाते हुए पीड़ित किसानों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.