मऊ, फरवरी 24 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोठाबारी गांव में विगत 22 फरवरी की शाम पुआल पर कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विवाद के बाद एक व्यक्ति व उसके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें दंपति समेत बच्चे घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की शाम तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गोठाबारी निवासी कवलदेव पुत्र स्व. रामदत्त के अनुसार पुआल पर कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बात से नाराज होकर गांव के चन्दन तथा उसकी माता दासी देवी ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कवलदेव के सिर, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी प...