गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया में पुआल जलाने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलिया निवासी सोनू प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव के ही सूरज, मोहन, मोनू, राजू, अमरजीत, ओम प्रकाश और रंजीत उसके पुआल में जबरन आग लगाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा अजय को भी पीटा गया। हमले में सोनू प्रसाद के आंख के नीचे गंभीर चोट आई है और एक दांत टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी उक्त लोग दो-तीन बार हमला कर चुके हैं औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.