आदित्यपुर, मार्च 2 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद गांव में शुक्रवार की शाम सुरेन्द्रनाथ महतो के पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही उेखते आग की लपटें आसमान छूने लगी तथा करीब 25 हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने पंप सेट लगाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आपदा के तहत प्रशासन से मुआवजा की मांग की। इसके अलावे ग्रामीणों ने कुकडू व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.