मधुबनी, मार्च 16 -- कलुआही । कलुआही चौक से उत्तर एनएच 105 के किनारे पूर्व प्रमुख जीवछ के दरवाजा पर शनिवार की रात करीब 3:00 बजे पुआल के टाल में आग लग गया जिससे सारा पुआल जलकर राख हो गया। कलुआही थाना के गश्ती दल की पुलिस की मदद से पुआल के टाल में लगी आग को बुझाया गया। रात्रि गश्ती दल पुअनि राजेंद्र कुमार चौरसिया गश्ती पर निकले थे। उक्त दरवाजे पर पुआल के टाल में आग लगा हुआ देखा उन्होंने पूर्व प्रमुख के भाई अशोक यादव को उठाया और आग लगने की सूचना दिया और अग्निशमन गाड़ी को बुलाकर आग को बुझाया गया। अगर समय पर गश्ती दल की पुलिस नहीं पहुंचती तो पूरा दरवाजा पर लगी टाटा 407 गाड़ी एवं कई बाइक जलकर राख हो जाती। गृहस्वामी अशोक यादव ने बताया कि सारा पुआल जलकर राख हो गया। मवेशी के चारा के लिए कुछ भी नहीं बचा है। इस संबंध में कलुआही थाना में सनहा दर्ज की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.