घाटशिला, मार्च 17 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जुगीशोल गांव के चुड़कीकोचा टोला में रति मुंडा के खलिहान में पुआल की ढ़ेर (पोलोई) में आग लग गई। किसान रति मुंडा कर्ज लेकर अपनी तथा लोगों की जमीन भाग लेकर खेती करते हैं। ऋण चुकाने के लिए, धान झाड़ने के बाद पुआल को ऊंचे दाम में बेचने के लिए उसका ढेर बनाकर रखे थे। मगर आग कैसे लग गई इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई। आग की जानकारी धालभूमगढ़ थाने को दी गई। धालभूमगढ़ थाना के जवानों ने जाकर कुआं से पानी निकाल कर कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया और आग पर काबू पाया। धालभूमगढ़ थाने के जवानों की मेहनत एक मिसाल बनी। किसान के मुताबिक लगभग 30 हजार रुपये की क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...