देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। नगर के सिंघवा मोहल्ला में पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला चांदनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के पति ने बताया कि पत्नी घर में पुआल काटने वाली मशीन से काम कर रही थी। उसी दौरान मशीन अचानक अनियंत्रित होकर चपेट में आ गई, जिससे दाहिना हाथ और पेट गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने बताया कि पेट की आंत बाहर निकल गई थी और दाहिने हाथ का आधा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.