रांची, जुलाई 26 -- रांची। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में रविवार से 31 जुलाई तक पांच दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में वृंदावन से पधार रहीं कथावाचक विदुषी साध्वी मीणा महाराज एवं विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज अपनी मधुर वाणी और गहन आध्यात्मिक अनुभव से श्रीकृष्ण लीला, रासोत्सव, भक्ति योग एवं जीवन दर्शन की व्याख्या करेंगी। कथा में संगीत का विशेष महत्व होगा, जो श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...