पलामू, फरवरी 20 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र पुंडरू एवं अंदाग गांव के पास जंगली क्षेत्र में गुरुवार को अवैध रूप से की गई पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया। वन भूमि पर लगाए गए करीब 07 एकड़ जमीन में पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। अभियान में पांकी थाना, ताल पुलिस पिकेट के पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ-साथ वन विभाग की टीम शामिल थे। ट्रैक्टर एवं अन्य माध्यमों से पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। पोस्ता की खेती करने में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों का नाम-पता सत्यापन के बाद वन अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...