बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में मंगलवार की दोपहर में नेवारी के चार पुंज में अचानक आग लग गयी। इसमें एक लाख का पुआल जल गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मस्थान गांव निवासी इंदल बिंद, मुनी बिंद, झगरू बिंद एवं सुरेश बिंद के खलिहान में एक ही जगह पर आसपास में 10 एकड़ का चार पुंज लगा हुआ था। दोपहर एक बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। लोग अंदेशा जता रहे हैं कि किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा या असमाजिक तत्वों की यह करतूत हो सकती है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...