नई दिल्ली, फरवरी 21 -- जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक दूरस्थ इलाके में सेना ने शनिवार को आतंकियों के एक ठिकाना ध्वस्त कर दिया है। यहां से पिस्टल सहित कई जरूरी सामान बरामद किए गए। सेना की व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, यह ठिकाना एक गुफा के अंदर बनाया गया था। हरी बुधा बाउल क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इसे खोजा गया। संदिग्ध स्थानों और गुफा जैसी संरचनाओं की व्यवस्थित जांच के दौरान सैनिकों को यह ठिकाना मिला। बरामद सामान में पिस्टल के अलावा कपड़े और खाने-पीने की सामग्री भी शामिल है। सेना ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार निगरानी और सक्रिय अभियान का परिणाम है, जिससे आतंकियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...