पिथौरागढ़, मार्च 25 -- पांखू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय तीन दिवसीय पहले पुंगराऊं महोत्सव का आगाज हुआ। मंगलवार को पहले दिन महोत्सव में झोड़ा, चांचेरी की धूम रही। रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक फकीर राम टम्टा, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौरियाल मौजूद रहे। आयोजिन समिति ने दोनों का फूलों की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बाद में मुख्य अतिथियों ने विधिवत दीप प्रजवल्लित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने आयोजक समिति की सराहना करते हुए कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। उन्होंने समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। वर्चुअली तौर पर महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भी महोत्सव समिति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.