चक्रधरपुर, जनवरी 27 -- चक्रधरपुर।पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पंपरोड शत्रुघ्न नगर चक्रधरपुर प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन, भारत माता आरती एवं ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के रूप में मनोज भगेरिया विद्यालय के संरक्षक सह भगेरिया फाउंडेशन सचिव के कर कमलों से संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान से सभी को 77 वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिए एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचय कराया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य सौभिक घटक द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबके मन मोह लिया एक बढ़कर एक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही भैया बहनों द्वारा इंग्लिश एवं हिंदी में स्पीच बहुत ही प्रभावी ढंग से रखें। मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोध...