चक्रधरपुर, जनवरी 3 -- चक्रधरपुर।पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम पंपरोड चक्रधरपुर में शनिवार को सावित्री वाई फुले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की प्रारंभ प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने सावित्री वाई फुले की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन कर किया। मौक़े पर सभी को सावित्री वाई फुले जीवनी पर प्रकाश डाले और कहा की सावित्री वाई भारत कुछ एक ऐसी महिली थी जो पहली शिक्षिका बनी। समाज सुधारक और कवयित्री थी, जिन्होंने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर भारत में महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की नींव रखी। उन्होंने 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला, विधवाओं व वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया। जिससे उन्हें भारत की प्रथम शिक्षिका और नारी मुक्ति की प्रतिक के रुप में जाना जाता है। उन्होंने बालिका शिक्ष...