गंगापार, जनवरी 8 -- फूलपुर। नगर पंचायत के युवक पर हुई फायरिंग का प्रकरण कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में आने पर कैबिनेट मंत्री अपने लाव लश्कर के साथ पीड़ित युवक के घर पहुंचे।पीड़ित के परिजनों से एकांत में वार्ता के दौरान उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई का आश्वासन दिया। फूलपुर नगर पंचायत के मोहल्ला जमीलाबाद में हुई फायरिंग कांड के बाद कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ गुरूवार शाम साढ़े चार बजे पीड़ित युवक शनी सोनी के घर पहुंचे।घटनास्थल का मुआयना करने के बाद लगभग आधा घंटे पीड़ित के परिजनों के साथ बैठे।उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई कराई जाएगी।पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये कि क्षेत्र में अमन चैन दुरुस्त रहें।अपराधियों में कानून का भय व्याप्त रहें।इस दौरान एसीपी विवे...