संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में शासन ने विशेष पहल की है। इसके लिए थाना स्तर पर पहले से ही क्रियाशील महिला हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ा कर उसकी जगह अब महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किया गया। केंद्र पर प्रभारी और अन्य महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। उपलब्धता के अनुसार केंद्र को एक चार पहिया गाड़ी भी दी जाएगी। योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। वर्ष 2020 में महिला सुरक्षा अभियान के प्रथम चरण में महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करके क्रियाशील की गई। मिशन शक्ति के पांचवे फेज में विस्तार किया जाएगा। अब महिला हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस थाने में पीड़ित महिला के आगमन से लेकर पुन: मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.