देवरिया, फरवरी 10 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी में डूबे गोताखोर गौरा निवासी सुरेंद्र निषाद और परसिया देवार निवासी धरमू प्रसाद के परिजनों से सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल मिला और संकट के घड़ी में साथ होने का भरोसा दिया। उन्होने प्रशासन पर संवेदनहीनता का भी आरोप लगाया। सपा सांसद राम भुआल निषाद, सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास गोंड़, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पहले परसिया देवार स्थित धरमू प्रसाद के घर पहुंचा। घर वालों से बात की और ढांढस बंधाया। गौरा में सुरेंद्र निषाद के परिजनों से मिलने के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार और प्रशासन संवेदनहीन हो गया है। दोनों घटनाएं प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। पीपा पुल पर रेलिंग होती तो धरमू पुल से नीचे नहीं गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.