जहानाबाद, फरवरी 10 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीरगंज गांव पहुंचकर कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने मृतक संजय पंडित के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि अति शीघ्र इस हत्याकांड का उद्वेदन किया जाएगा। इन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक से इस हत्याकांड का अति शीघ्र उद्वेदन करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...