औरैया, दिसम्बर 13 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने सहार क्षेत्र के गांव पटना पहुंचकर पीड़ित सचिन दिवाकर के घर मृतक बच्चे के पिता को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी, ताकि परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने में सहायता मिल सके। उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने बताया कि यह सहायता राशि तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.