भभुआ, मई 26 -- (पेज चार) अधौरा। थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में 21 मई को ठनका गिरने से किसान की हुई मौत के बाद सोमवार को मृतक की पत्नी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां के निर्देश पर उनके निजी सहायक ब्रजेश सिंह, अंचल अधिकारी, मंत्री के प्रतिनिधि दयानंद कुशवाहा, समर्थक रामसूरत राम की उपस्थिति में मृतक बोधा सिंह की पत्नी रामरति देवी को चेक दिया गया। ब्रजेश ने बताया कि यह राशि रामरति के खाता में 24 घंटों में हो जाएगा। मालूम हो कि 21 मई की शाम बारिश के दौरान 55 वर्षीय बोधा सिंह खरवार बागीचे की रखवाली के दौरान आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान ठनका गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजन पिकअप से उसके शव को लेकर थाना पहुंचे। धान का बिचड़ा डालने में किसानों को मदद भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षे...