गिरडीह, जनवरी 14 -- गावां, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी मंगलवार को गावां प्रखंड के खोटमनाय गांव पहुंचे व वहां जमीन से बेदखल किये जा रहे लोगों से बातचीत की। खोटमनाय में 50 से अधिक परिवारों को हाईकोर्ट के आदेश पर बेदखल किया जा रहा है। खोटमनाय मुजा में कुछ खाता प्लॉट संख्या से लोगों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किये जाने का आदेश अंचल में आया है। जिसके आलोक में पिछले दिनों अंचल कार्यालय द्वारा लाउडस्पीकर से वहां रह रहे सभी लोगों से एक सप्ताह के अंदर खाली करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक के समक्ष जमीन व नक्शा आदि दिखाया है। उपस्थित पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यहां रह रहे सभी के पास कागजात हैं। जिसका रसीद तक कटा है। उसके बावजूद किसी व्यक्ति के द्वारा यहां रह रहे परिवारों को हटाने के लिए ...