उन्नाव, जनवरी 4 -- पुरवा। चोर घर के दरवाजे बंधी कीमती भैंस शनिवार रात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के मुरैता प्राचीन गांव निवासी ब्रम्हदत्त ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात घर के बाहर बरामदे में मवेशी बंधी थी। रविवार अलसुबह लगभग चार बजे उठा तो देखा भैंस गायब थी। जिसपर खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर एक लोडर में कुछ लोग मवेशी लादकर भाग रहे थे। गांव वालों के साथ काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.