बाराबंकी, जनवरी 4 -- बाराबंकी। सर्विलांस सेल व पुलिस ने लोगों के चोरी या गायब हुए 133 मोबाइल फोन को बरामद कर रविवार को उन्हें वापस कराया। अपने गुम हुए फोन पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। एसपी अर्पित विजय वर्गीय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए स्थानीय पुलिस व सर्विलांस सेल टीम द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसके तहत जिले में 133 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने सभी को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस किये तो सभी के चेहरे खिल उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...