संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की 16 पीड़िताओं को महिला कल्याण विभाग की ओर से 50.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह भुगतान जिला संचालन समिति के अनुमोदन के बाद किया गया। साथ ही 112 प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए भुगतान के लिए कोष मुख्यालय को भेजा गया। नियमावली में किए गए प्राविधान के अनुसार तीन स्तरों पर आवश्यक कार्रवाई किया जाना अपेक्षित रहता है। इसके बाद भुगतान होता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना में जघन्य हिंसा की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं को तात्कालिक आर्थिक व चिकित्सीय राहत सुनिश्चित की जाती है। इसका संचालन छह फरवरी 2015 से जनपद में किया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत पीड़िताओं को आर्थिक क्षति पूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.