जौनपुर, फरवरी 11 -- जफराबाद। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में एलएसएस नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरौली की छात्रा पीहू यादव ने पहला स्थान हासिल किया है। जिला विज्ञान क्लब जौनपुर की तरफ से नगर के बीआरपी इंटर कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके प्रतियोगिता हुई। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव व विवेक कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रबंधक उषा सिंह तथा संस्थापक डॉ संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह शुभकामनाएं दी। -- अच्छे अंक के लिए तनावमुक्त होकर परीक्षा देना जरूरी मुंगराबादशाहपुर। जंघई रोड स्थित सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल एवं राज इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं के लिए मंगलवार को फेयर...