मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। घोसी विधानसभा में रविवार को पीस पार्टी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान एडोकेट नवल किशोर शर्मा को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी बनाने की भी घोषणा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सामाजिक न्याय की स्थापना को समर्पित था। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अति पिछड़ा वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। पीस पार्टी ही अति पिछड़ों, गरीबों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाती है। राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शफकत घोसी विधानसभा उपचुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.