लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- धौरहरा। कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नवरात्र और ईद त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, सीओ पीपी सिंह, तहसीलदार आदित्य विशाल ने ग्राम प्रधानों और कस्बा वासियों से आपसी सहयोग और अमन चैन के साथ अलविदा, ईद नवरात्र त्योहारों को शांति पूर्ण मनाने की अपील की। सीओ पीपी सिंह ने बताया अलविदा की नमाज, ईद और नवरात्रि भाईचारे अमन चैन के साथ मनाएं। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान, धर्म गुरुओं समेत कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.