लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- आगामी त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को पढुआ थाने में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में थाना क्षेत्र के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी और संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। एसओ निराला तिवारी ने मौजूद लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की। एसओ ने इलाकाई लोगों से उनके गांवों की समस्याओं के बारे में जानकारी की। खास तौर पर होलिका दहन वाली जगहों पर किसी प्रकार के वाद विवाद की आशंका वाले स्थानों की जानकारी जुटाई। होली के दौरान पूर्व में हुए विवादों के बारे में भी जानकारी लेकर भविष्य में कोई घटना न हो इसके बारे में लोगों को जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर सूचना दें। सभी से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान ओंकार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.