गौरीगंज, जनवरी 4 -- संग्रामपुर। रविवार को थाना संग्रामपुर परिसर में नवागत थानाध्यक्ष संजय सिंह ने पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के प्रधानों व गणमान्य नागरिकों के साथ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जनता और पुलिस का तालमेल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में लोग सीधे उनके मोबाइल पर फोन कर सूचना दे सकते हैं। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी शांति भंग करे या असामाजिक तत्व दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाय। जिससे समय रहते ऐसे तत्वों से आसानी ने निपटा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...