लातेहार, दिसम्बर 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह ने बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण की जांच करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग से बाजार में लोगों से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने की हमेशा शिकायत मिल रही है। सड़क की ठीक ढंग से बिना फिनिसिंग किये बालू डाल कर उसे छिपाया जा रहा है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई नही होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...