पाकुड़, नवम्बर 30 -- प्रखंड अंतर्गत असकंधा पंचायत के ग्राम बोरियो में शनिवार को डीएमएफटी फंड के तहत स्कूल भवन से तुलसीपुर आरईओ रोड तक बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया। उन्होंने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्य की औपचारिक शुरुआत की। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि महेशपुर विधानसभा को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि, महेशपुर की जनता ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और विश्वास दिया है। इसी विश्वास के बल पर मैं हर संभव विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी जिम्मेदारी है। विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.