गोपालगंज, जनवरी 27 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 एवं 21 में निर्मित पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण योजना का उद्घाटन मंगलवार को नगर परिषद के सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने किया। उद्घाटन के बाद सभापति ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना को जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पथों का जाल बिछाया जा रहा है। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न मदों की राशि से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पथ एवं नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मौके असलम हुसैन, अविनाश कुमार, अरुण कुमार, रजत कुमार, आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, विशाल पटेल, विनोद जायसवाल, संजय कुशवाहा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...