संवाददाता, जुलाई 22 -- कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य आलोक शुक्ल पर सोमवार को पार्टी कार्यालय के सामने ही हमला हो गया। सोमवार को वह ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ रहे थे कि गाड़ियों से आए लोगों ने उन्हें खींच लिया और गिरा कर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। आलोक शुक्ला की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने साहिल विक्रम तिवारी समेत अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बेलीपार थानाक्षेत्र के भौवापार गांव के निवासी आलोक शुक्ला सोमवार को अपराह्न 3.30 बजे के बाद ट्रांसपोर्टनगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तभी कुछ लोग पीछे से आए और उन्हें गालियां देने लगे। इसके बाद वहीं खींच कर गिरा दिया और लात-घूसों से मारने लगे। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.