लातेहार, जनवरी 29 -- बेतला प्रतिनिधि । राज्य पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ परितोष उपाध्याय ने बेतला के डायरेक्टर सभागार में पलामू प्रमंडल के वनाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इसमें उन्होंने पलामू प्रमंडल में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और मौजूद वनाधिकारियों को जरूरी के कई निर्देश दिए। बैठक में एपीसीसीएफ(विकास)वाईके दास,पीटीआर डायरेक्टर एस.आर नटेश,डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना, कुमार आशीष,लातेहार डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, पलामू के सत्यम कुमार,रेंजर उमेश कुमार दूबे,अजय कुमार टोप्पो,नंदकुमार महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...