रुडकी, जनवरी 28 -- एसीएमओ डॉ अशोक तोमर ने पीसीपीएनडीटी की टीम के साथ बुधवार को चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर कमियां मिलने पर अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कमियों को तत्काल दूर करने को कहा गया है। सीएमओ डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले लंढौरा में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही मरीजों के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था का अभाव और अभिलेखों का रख-रखाव भी मानकों के अनुरूप नहीं मिला। कहा कि कमियों को दूर करने के बाद ही पंजीकरण पर विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...