प्रयागराज, मार्च 8 -- द्रौपदी घाट स्थित पीसीडीए कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 'सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता व सशक्तीकरण' को जल्द से जल्द प्राप्त करने की आवश्यकता के दॄष्टिगत तेजी से कदम बढ़ाएं थीम पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय की महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए महिला दिवस और उसकी महत्ता पर अपने अनुभवों व विचारों को साझा किया। बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं की भूमिका व उत्तरदायित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कोमल यादव ने सुरीली प्रस्तिुति दी। कार्यक्रम का समापन होली के ख़ुशनुमा रंगों के बीच नृत्य के साथ हुआ। कवियत्री एवं लेखिका संध्या नवोदिता ने कार्यक्रम का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.