प्रयागराज, नवम्बर 29 -- प्रयागराज। रक्षा लेखा के प्रधान नियंत्रक कार्यालय ने रक्षा महानिदेशक (नई दिल्ली) कार्यालय से छावनी परिषद प्रयागराज के लिए जारी किया गया आठ करोड़ 46 लाख 74 हजार 463 रुपये का अनुदान रोक दिया है। अनुदान रोके जाने से छावनी परिषद के 805 से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों का वेतन-पेंशन अटक गई है। अनुदान जारी करने के लिए छावनी परिषद प्रशासन ने पीसीडीए (लखनऊ) को पत्र भेजा है। कर्मचारियों को 27 नवंबर तक अक्तूबर का वेतन नहीं मिला। पेंशनरों के खाते में अक्तूबर की पेंशन नहीं भेजी जा सकी है जबकि रक्षा महनिदेशक कार्यालय से भेजा गए अनुदान से वेतन और पेंशन का वितरण होता है। अनुदान जारी नहीं होने पर छावनी परिषद की ओर से बीते बुधवार को पीसीडीए (लखनऊ) को पत्र भेजा गया है। पीसीडीए को भेजे गए पत्र में अनुदान जारी करने के लिए मांगे गए दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.