प्रयागराज, फरवरी 5 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में जारी कैलेंडर में पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को प्रस्तावित करने से अभ्यर्थियों में रोष है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने गुरुवार को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन देकर पीसीएस प्री जुलाई से अगस्त के बीच कराने का अनुरोध किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा अगर इतनी लेट से होगी तो उनकी तैयारी प्रभावित हो जाएगी। वैसे भी आयोग का सत्र पीछे चल रहा है। इसके अलावा सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के टाइपिंग टेस्ट की तिथि 45 दिन से बढ़ाकर 50 दिन करने की भी मांग की। एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) में समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.