प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी एवं आवश्यक दस्तावेज 5 जनवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करने होंगे। आयोग की ओर से आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार पीसीएस-2025 के तहत 28 प्रकार की सेवाओं के कुल 814 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के 371, अनुसूचित जाति के 163, अनुसूचित जनजाति के 22, अन्य पिछड़ा वर्ग के 191 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 67 पद शामिल हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 34, डिप्टी एसपी के 56, असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के 45, एआरटीओ के 35, कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के 92, ...