प्रयागराज, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2024 के साक्षात्कार सोमवार से शुरू होंगे। 20 मार्च तक 23 कार्यदिवसों में दो पालियों में साक्षात्कार कराए जाएंगे। इस दौरान 887 पदों के लिए 2,719 अभ्यर्थी अपनी योग्यता साबित करेंगे। आयोग ने चार फरवरी को पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए पांच फरवरी को विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया था। इस भर्ती के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियां हैं। इनमें से 60 पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को सभी आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण तथा अधिमान्यता प्रपत्र सहित सभी शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां का एक सेट तैयार करके रिपोर्ट करना है। दो स्व-प्रमाणित फोटो और तीन पासपोर्ट साइज सादी ...