मऊ, अक्टूबर 7 -- मऊ। पीसीएस एवं एसीएफ (प्रारंभिक) परीक्षा 12 अक्तूबर को जनपद के 23 विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित होगी। केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सोमवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में 1075 कक्ष निरीक्षकों को चार सत्रों में प्रशिक्षण देते हुए आयोग की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। जिले में पीसीएस पी परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन और शिक्षा विभाग इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं। सोमवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कक्ष निरीक्षकों को आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, समन्वयी पर्यवेक्षक लोक सेवा आयोग अनिल कुमार, जिला समन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.