हरिद्वार, जून 18 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 29 जून रविवार को आयोजित की जाने वाली पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 24 नगरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर बुधवार को विज्ञप्ति जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.