बरेली, फरवरी 5 -- यूजीसी के विवादित नियमों के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश की नौकरशाही और राजनीति में खलबली मचाने वाले पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि 6 फरवरी तक यूजीसी बिल वापस नहीं लिया गया तो वह दिल्ली कूच करेंगे। अब इसी क्रम में उन्होंने अपनी 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' का पूरा रोडमैप सार्वजनिक कर दिया है। अलंकार ने ठीक 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ इस्तीफा दिया था। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।हाथरस से दिल्ली तक का सफर अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि उनकी यह पदयात्रा हाथरस के शहीद स्मारक (आगरा रोड) से शुरू होगी। य...