उरई, दिसम्बर 13 -- कालपी। आश्वासन के बाद भी खाद की समस्या का हल नहीं निकला। शनिवार को किसान यूरिया के लिए लाइन में लगे रहे। डीएपी के बाद अब यूरिया का संकट खड़ा हो गया है। इससे किसान परेशान हैं और सहकारी समितियों एवं संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं आ रही है। इससे किसान मजबूरी में निजी दुकानों से औने पौने दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसानों की माने तो बुधवार को सहकारी समिति महेवा मे एक ट्रक यूरिया आई थी लेकिन किसानो की अधिक संख्या के चलते महज वह एक घण्टे में ही खत्म हो गई थी जिससे गत दो दिनों से किसान खाद की बोरी के लिए इधर उधर भटक रहा था और अब शनिवार को पीसीएफ केन्द्र पर एक ट्रक यूरिया आई हुई थी जो दो घंटे में खत्म हो गई। इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाइन ने लगने के बाद भी एक बोरी यूरिया नहीं मिल सकी। किसान राममोहन निषाद ...