मधेपुरा, अप्रैल 5 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता अमेरिकी टैरिफ बढ़ने से पीले सोने की चमक फीकी पड़ने की आशंका से किसानों के अंदर बेचैनी की स्थिति बनने लगी है। प्रदेश में मक्का उत्पादन में अग्रणी जिले में शुमार मधेपुरा के आलमनगर, चौसा, पुरैनी, उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा, कुमारखंड समेत अन्य प्रखंडों में बड़े पैमाने पर मक्का का उत्पादन होता है। मक्का की अच्छी उपज और बेहतर मिलने से जिले के किसानों की पूरी अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। जिले में मक्का उत्पादन की अहमियात का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीनों सीजन में मक्का की खेती होती है। रबी सीजन में जिले में मक्का की खेती 35 हजार हेक्टयर में होती है। रबी सीजन में जिले में 2.80 लाख एमटी मक्का का उत्पादन होता है। पिछले कुछ वर्षों से मक्का की मांग बढ़ने और अच्छा दाम मिलने के कारण किसानों का रुझान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.