गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में अव्यवस्थित तरीके से बैठे फुटकर विक्रेता पीली पट्टी लांघकर व्यापार कर रहे हैं। इससे रोजाना जाम लगता है और व्यापार प्रभावित हो रहा है। मंडी समिति ने एक करीब साल पहले यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़क के दोनों पीली पट्टी खींची थी। फुटकर विक्रेता इसे इसका पालन नहीं कर रहे है। इस वजह से मंडी में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। मंडी में रोजाना दस हजार से अधिक लोग सब्जी खरीदने और बेचने के लिए आते हैं। व्यापारी अरबाज ने बताया कि मंडी के अंदर जाम से निजात के लिए एक साल पहले गेट नंबर एक से चारों ब्लॉक में पीली लाइन खीची गई थी, लेकिन इसका कोई पालन नहीं कर रहा। व्यापारी नितिन ने बताया कि फुटकर दुकानदारों ने सड़क को दोनों तरफ से घेर लिया है, जिससे यहा...