पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। युग दधीचि देहदान अभियान के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज को पांचवां देहदान प्राप्त हुआ है। दुर्गादेवी रोड, गांधी नगर कानपुर निवासी 72 वर्षीय आशा तिवारी की पार्थिव देह मंगलवार को मेडिकल कॉलेज को समर्पित की गई। यह देहदान चिकित्सकीय शिक्षा की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह कॉलेज को प्राप्त पहला महिला शरीर है। युग दधीचि देहदान अभियान की शुरुआत वर्ष 2003 में जेके कॉलोनी कानपुर से मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने की थी। इसी अभियान के तहत अब तक सैकड़ों देहदान कराए जा चुके हैं। आशा तिवारी का देहदान अभियान की 317वीं आहुति है। मंगलवार की शाम को देह मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द कर दी गई। 18 वर्ष पूर्व लिया था देहदान का संकल्प आशा तिवारी ने वर्ष 2008 में देहदान का शपथपत्र भरा था और परिजनों को इस संकल्प के पालन के लिए लग...